Search

May 2, 2026 12:53 pm

अवैध परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन की कार्रवाई तेज

राजकुमार भगत

पाकुड। जिले में खनिजो का अवैध परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से उपायुक्त वरुण रंजन के द्वारा अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया है। उल्लेखनीय है कि 2 दिन पूर्व में ही उपायुक्त महोदय द्वारा पाकुड़ ज़िले के विभिन्न जगहों पर छापेमारी करते हुए 20 ट्रेक्टरो को जप्त किया गया था। अनुमण्डल पदाधिकारी को अवैध परिवहन को रोकने हेतु टीम बनाकर कार्यवाही हेतु निदेश दिया गया है। क्रम को आगे बढ़ाते हुए अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल, जिला खनन पदाधिकारी प्रदीप कुमार साह, जिला खनन निरीक्षक पिंटू कुमार के नेतृत्व में पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत बहिरग्राम ग्राम फाटक के पास चलाए गए जांच अभियान के दौरान मंगलवार रात्रि को 3 अवैध रुप से बिना माइनिंग चालान के स्टोन चिप्स से लदे ट्रैक्टर को जप्त कर मालपहाड़ी थाना को कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया गया।

IMG 20221222 WA0006

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!