Search

May 1, 2026 11:15 am

सेवा पखवाड़ा तथा पीएम के मन की बात का कार्यक्रम 25 दिसम्बर को किया जाएगा

मृत्युंजय कुमार

पाकुड़िया/सेवा पखवाड़ा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन का बात कार्यक्रम आगामी 25 दिसंबर को सफल बनाने हेतु! प्रखंड कार्यालय पाकुडिया में एक आवश्यक बैठक मंडल अध्यक्ष विजय भगत के नेतृत्व में किया गया। सर्वप्रथम पूर्व विधायक सुफल मरांडी जी को अंग वस्त्र देकर मंडल अध्यक्ष विजय भगत के द्वारा सम्मानित किया गया । तत्पश्चात पूर्व मुखिया कलम हसदा जी को मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा संजीव भगत के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए जेसन बेसरा जिला अध्यक्ष के द्वारा विस्तृत चर्चा करते हुए। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी को 25 दिसंबर को मंडल अंतर्गत सभी बूथ में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके द्वारा चलाए गए जन कल्याणकारी योजना के बारे में बूथ पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के मन का बात को ग्रामीण एवं समाज के अंतिम व्यक्ति को सुनाना है कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए पूर्व विधायक सुफल मरांडी जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ उन्होंने भी विस्तृत चर्चा किया एवं बूथ को मजबूत करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं को दिया बैठक में उपस्थित मंडल अध्यक्ष विजय भगत जिला अध्यक्ष जैसन मिश्रा संजीव भगत मंडल अध्यक्ष मोहन चौबे शंकर दास अभिमन्यु भंडारी उमाशंकर सिंह कलम हसदा पूर्व मुखिया वर्शन टुडू लक्ष्मण राय प्रेम लाल यादव परेश यादव जयदेव साहू आदि कार्यकर्ता मौजूद थे!

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!