Search

April 30, 2026 10:31 pm

पांकी प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन।

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी ललित प्रसाद को दी गई भाव भीनी बिदाई।

पंचायत प्रतिनिधियों नें ललित प्रसाद सिंह के कार्यकाल को बताया यादगार।

ललित प्रसाद सिंह एक मिलनसार, कर्मठ और मृदुभाषी पदाधिकारी थे – पंचम ( प्रमुख )

संजय कुमार गुप्ता
पांकी / पलामू

पांकी प्रखण्ड सभागार में गुरुवार को समारोह आयोजित कर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी ललित प्रसाद सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में प्रमुख, उप प्रमुख, जिला पार्षद, पंचायत प्रतिनिधि, प्रखण्ड व अंचल कर्मी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमुख पंचम प्रसाद ने कहा कि सरकारी सेवा में एक निश्चित तिथि के बाद सबको सेवा निवृत होना है।ललित प्रसाद सिंह एक सौम्य और सादगी पसंद पदाधिकारी रहे। उन्होंने अपने कार्यकाल में हर व्यक्ति की समस्या को प्राथमिकता के साथ सुना और बिना किसी देरी के समाधान किया। यही वजह है कि वे आम जनता के बीच बेहद लोकप्रिय रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्तव्यनिष्ठ और संवेदनशील पदाधिकारी विरले ही मिलते हैं।

लोहरसी पंचायत के मुखिया पति सह समाजसेवी अरविन्द सिंह ने कहा कि उन्होंने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया। उनके कार्यकाल में पंचायतों के कामों में काफी सुगमता आई और कभी किसी को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

जिला पार्षद निधि सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब भी वे किसी समस्या को लेकर प्रखंड कार्यालय आती थीं, तो उन्हें लगता था कि यह बड़ी समस्या है, लेकिन ललित प्रसाद सिंह से मिलते ही समस्या छोटी हो जाती थी।सर से मिलते ही समस्या का समाधान तुरंत हो जाता था। उन्होंने कहा कि इतने मृदुभाषी और सहयोगी पदाधिकारी उन्होंने पहले कभी नहीं देखे।

बीपीओ विष्णु प्रताप मिश्रा ने कहा कि उनके नेतृत्व में पूरे प्रखण्ड और अंचल कर्मियों के बीच बेहतर तालमेल बना रहा। उन्होंने टीम भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सर का स्वभाव ऐसा था कि अगर वे कभी डांटते भी थे तो तुरंत स्नेह भी जताते थे, जिससे कर्मियों में सर के प्रति नकारात्मक भाव कभी नहीं रहता था।

नौडीहा टू पंचायत के मुखिया सह पांकी मुखिया संघ अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि ललित प्रसाद सिंह ने अपने कार्यकाल में पांकी में एक अमिट छाप छोड़ी है। उनकी कर्तव्यपरायणता और कार्यशैली को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

पकरिया पंचायत के मुखिया पति मिंटी वर्मा ने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण और सेवानिवृत्ति सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन उनके कार्यकाल में जिस सहजता से पंचायत प्रतिनिधियों और आम लोगों के काम हुए, वह हमेशा यादगार रहेगा।

नुरु मुखिया प्रमिला देवी नें कहा की विदाई की बेला ही दुःख दायी होती है। यह क्षण भाऊक करने वाला है। सर काफ़ी सुलझे हुए और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे।जनता और जनप्रतिनिधियों के काम इनके कार्यकाल में काफ़ी सरलता से हुआ करतें थे।

पांकी मुखिया प्रेम प्रसाद नें कहा की सर की तारीफ जितनी भी की जाय कम होगी। इनके लिए शब्द भी कम पड़ेंगे। ये मेरे अभिभावक की तरह थे। इनके कार्यकाल में प्रखंड, अंचल की एक जो जिले में क्षवि बनी यह सब सर का मेहनत और टीम वर्क के कारण संभव हो सका। मैं इनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।

माड़न पंचायत के मुखिया पति सह युवा समाजसेवी रफीक अंसारी नें कहा की प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी ललित प्रसाद सिंह के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए शब्द भी कम पड़ जायेंगे।
मैं निः शब्द हूँ। जिस प्राथमिकता के साथ इन्होंने जनता की जो सेवा की है वह अविस्मरणीय है। उन्होने कहा की बीडीओ साहब अभिभावक की तरह स्मृतियों में बने रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में स्वयं ललित प्रसाद सिंह भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि पांकी की जनता और सहयोगियों से मिला प्रेम, सम्मान और सहयोग उनके जीवन की अमूल्य पूंजी है। यदि कभी कार्य के दौरान किसी को ठेस पहुंची हो तो उसे भूलने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि पांकी को वे हमेशा याद रखेंगे।

समारोह के पश्चात फूलों से सजी खुली गाड़ी में सवार होकर उन्होंने पांकी मुख्यालय का भ्रमण किया और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। हर किसी की जुबां पर एक ही बात थी ऐसे पदाधिकारी की कमी हमेशा खलेगी।
समारोह को डंडार मुखिया प्रद्युम्न सिंह उर्फ़ गुड्डू सिंह, पंसस श्याम नंदन ओझा, अंचल निरीक्षक उपेंद्र कुमार, सेवा निवृत कर्मचारी महाबीर प्रसाद, अंचल नजीर त्रिभुवन कुमार, प्रधानसहायक शैलेन्द्र कुमार, आवास कोर्डीनेटर विजय सोनी, पंचायत सचिव मनोज मिश्रा, अमित सोनी,जे ई पीयूष पाण्डेय, सुनील चौहान सहित कई लोगों नें सम्बोधित किया।
मौके पर उपस्थित
कोनवाई मुखिया पति सह युवा समाजसेवी बृजदेव सिंह,कौशल कुमार मिश्रा, मणिकांत सिंह, विकास कुमार, पंसस मिथलेश यादव,आर एस आई अनिल रज्जक, प्रमोद सिंह,मुकेश राम, तुलसी कुमार रजनी कच्छप सहित सभी प्रखण्ड, अंचल कर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
समारोह का संचालन उप प्रमुख अमित चौहान उर्फ़ रिंकू सिंह नें किया। विदाई के अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों नें ललित प्रसाद सिंह को उपहार प्रदान किये।

img 20260430 wa00278418395892228156284
img 20260430 wa00261973382655234609597

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!