Search

May 26, 2026 6:58 am

चौक चौराहों पर जिला प्रशासन पाकुड़ ने की अलाव की व्यवस्था

राजकुमार भगत

पाकुड। बढ़ती ठंड एवं शीतलहारी के प्रकोप को देखते हुए आम लोगों एवं राहगीरों को राहत देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा नगर परिषद क्षेत्र एवं विभिन्न प्रखंडों के प्रमुख चौक चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन ने कहा है की अलाव की व्यवस्था से क्षेत्र के लोगों एवं राहगीरों को ठंड से काफी हद तक निजात मिलेगा। विदित हो कि जिले में बढ़ती ठंड एवं शीतलहरी को देखते हुए उपायुक्त वरूण रंजन ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को उनके संबंधित क्षेत्र के प्रमुख चौक चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करने को लेकर निर्देशित किया है। निर्देश के आलोक में जिले भर में अलाव की व्यवस्था की जा रही है।

img 20221225 wa00452396632301709511416
img 20221225 wa00444668228792180041592

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!