Search

May 25, 2026 11:32 pm

जेल से गांव तक पहुंची विधिक जागरूकता की अलख, बंदियों और ग्रामीणों को बताए गए कानूनी अधिकार

पाकुड़: झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) पाकुड़ के तत्वावधान में चलाए जा रहे नब्बे दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान के तहत सोमवार को जेल परिसर समेत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश तथा सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अभियान के तहत पाकुड़ मंडल कारा में बंदियों को निःशुल्क कानूनी सहायता एवं उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ सुबोध कुमार दफादार एवं पैनल अधिवक्ता संजीत कुमार मुखर्जी ने बंदियों से उनके लंबित मामलों की जानकारी ली तथा वादों की पैरवी के लिए उपलब्ध निःशुल्क कानूनी सहायता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही योग्य मामलों में निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी समझाई गई। कार्यक्रम में पैरा लीगल वॉलंटियर्स सायेम अली एवं मरियम पिंकी किस्कू भी उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर, पाकुड़िया प्रखंड के डोमनगढ़िया गांव में पैरा लीगल वॉलंटियर प्रियंका झा ने पारिवारिक विवाद के एक मामले में दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर आपसी सुलह कराई। इसके अलावा आमड़ापाड़ा प्रखंड के पाडोरकोला गांव में पैरा लीगल वॉलंटियर सौरभ यादव द्वारा बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा रोकथाम तथा नालसा की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। अभियान के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आम लोगों तक कानूनी सहायता और अधिकारों की जानकारी पहुंचाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।

img 20260525 wa00584393425478773299128
img 20260525 wa00574546585114772680650

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!