Search

March 21, 2026 9:40 am

डीलर के द्वारा लाभुकों को निर्धारित मात्रा से कम राशन देने का आरोप

**

*लाभुकों से लिया गया दो बार फ्रिंगर प्रिंट राशन दिया एक महीने का*

*जयराम मंडल*

उधवा। उधवा प्रखण्ड क्षेत्र के दक्षिण पियारपुर पंचायत अंतर्गत अकुनबन्ना गांव के लाभुकों ने डीलर के द्वारा राशन वितरण में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के छोटा आकुनबन्ना गांव के लाभुक रेजिका बीबी,बुली बीबी,रेहाना बीबी,सेफली बीबी,रूमेसा बीबी,खतेजा बीबी, टोफाजुल शेख,जाकिर शेख,बेगी बीबी,हसीना बीबी,अनामुल हक सहित अन्य ने बताया कि डीलर मनरूज अली के द्वारा दो बार फिंगर प्रिंट लिया है,और मात्र एक महीने का राशन दिया है। लाभुकों का आरोप है निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जाता है। बताया कि प्रति यूनिट 4 किलोग्राम के हिसाब से दिया गया है। वहीं कुछ महीने पूर्व में भी प्रति लाभुक ढाई किलोग्राम चावल दिया गया है। वहीं अंत्योदय कार्ड यानी पीला राशनकार्ड धारियों को 35 किलोग्राम के जगह मात्र 30 किलोग्राम दिया जाता है। लाभुकों ने उक्त डीलर के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग किया है। इस संबंध में उधवा एमओ विशाल पांडेय ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

img 20221227 wa00693281359357512413361
img 20221227 wa00681442584196048234269

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर