Search

June 17, 2026 11:41 pm

डकैता कॉलेज मोड़ के समीप पलटी हाइवा, नशे मे धुत्त चालक फरार

गोड्डा : ललमटिया क्षेत्र अंतर्गत लोहंडिया ललमटिया मार्ग पर डकैता कॉलेज मोड़ के किनारे चिप्स (गिट्टी) लदा एक हाइवा पलट गया। घटना में चालक और खलासी आंशिक रूप से चोटिल होने के बावजूद गाड़ी छोड़कर फरार होने मे सफल रहा। घटना के संबंध में बताया गया कि हाइवा साहिबगंज जिला के रकसी स्थान से मेटल चिप लेकर बिहार के कटिहार जिला जा रही थी। जहां कॉलेज मोड़ के निकट दाहिनी ओर नाला के बने गड्ढे में जा घुसी और पलट गई। ग्रामीणों ने बताया कि घटना अहले सुबह की है, चालक नशे के हालत में था जो वाहन से निकलने के बाद लड़खड़ाते हुए भाग निकला। इधर घटना के बाद वाहन मालिक सीथुन कुमार, ग्राम गोराडीह घटनास्थल पहुँच गाड़ी उठवाने की कवायद में लगे थे। ज्ञात हो की यह मार्ग पूरी रात मेटल चिप लदे हाइवा वाहनों की गिरफ्त मे रहता है। सड़क की जर्जरता के कारण एक भी यात्री वाहन इस होकर नही गुजरती। वही घटना स्थल से चंद मीटर के फ़ासले पर शराब की दुकान संचालित होती है, जहां नशापान के लिए ट्रक चालकों की कतार लगी रहती है, जिस वजह से आए दिन यहां बड़ी छोटी दुर्घनाएं घटित होती रहती है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!