Search

June 3, 2026 9:09 pm

पलाश मार्ट में शुरू हुई आम की बिक्री, किसानों को मिलेगा बेहतर दाम

पाकुड़। जिले में किसानों की आय बढ़ाने और स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करते हुए समाहरणालय के समीप स्थित पलाश मार्ट स्टॉल में आम विक्रय केंद्र की शुरुआत की गई। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने केंद्र का उद्घाटन किया। उपायुक्त ने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत उत्पादित आमों को पलाश ब्रांड के माध्यम से बाजार से जोड़ा जा रहा है, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा। केंद्र में जिले के किसानों द्वारा उत्पादित विभिन्न किस्मों के आम उपलब्ध हैं। आम की बिक्री पूरे सीजन जारी रहेगी।
इस दौरान उपायुक्त ने आम्रपाली आम के निर्यात और ई-मार्केटिंग को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए। उद्घाटन के बाद उन्होंने पलाश दीदी कैफे का निरीक्षण कर स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता और महिलाओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कैफे की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।

img 20260603 wa0059962807909410556800
img 20260603 wa00587301635235649626034

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!