Search

May 12, 2026 11:55 pm

रात्रि चौपाल में ग्रामीण भरपूर लाभ उठाएं:बीडीओ

लिट्टीपाड़ा पाकुड़

प्रशांत मंडल

रात्रि चौपाल कार्यक्रम का आयोजन सोमवार देर शाम बाड़ू पंचायत भवन परिसर में आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ संजय कुमार,कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल पाकुड़ के शाहजहां अंसारी , जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संतोष कुमार टुडू, मुखिया श्रीमती संतोषीला मरांडी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी ने उपस्थित कहा कि ग्रामीणों को राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का त्वरित लाभ देने के लिए रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि इस आयोजित चौपाल का भरपूर लाभ उठाएं तथा खुद लाभान्वित होकर ओरों को भी प्रेरित करे. वहीं बीडीओ ने ग्रामीणों द्वारा पेयजल की समस्या, विधवा, वृद्धावस्था और आदिम जनजाति पेंशन, नया राशन कार्ड बनाने,बिजली का ट्रांसफार्मर मरम्मती, स्वास्थ से संबंधित, मनरेगा जॉब कार्ड आदि योजना से संबंधित समस्याओं को सुना जिस पर,बीडीओ ने विभिन्न विभागों के प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों को ग्रामीणों से प्राप्त सभी समस्याओं का नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए समाधान कर उन्हें प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिए.” वहीं ग्रामीणों द्वारा व्यक्तिगत समस्याओं को भी बारी-बारी से रखा गया जिसका तत्काल समाधान किया गया.मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विद्यानंद मुर्मू ,प्रखंड समन्वयक हसनैन अंसारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के. सी. दास, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पद्मा किशोर महतो, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मानिक चन्द्र दास, सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!