Search

March 17, 2026 9:40 am

सीबीएसई से मान्यता प्राप्त राज्य सरकार के उत्कृष्ट विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ

राजकुमार भगत

अंग्रेजी माध्यम से निशुल्क होगी पढ़ाई

पाकुड़। राज्य सरकार ने शैक्षणिक क्षेत्र में छात्र-छात्राओं के वेहतर भविष्य के लिए कई अच्छे कार्य किए हैं उनमें से एक अति विशिष्ट और शैक्षणिक कार्य हैं 80 उत्कृष्ट विद्यालयों का संपूर्ण झारखंड में प्रारंभ करना। जिसकी गतिविधि प्रारंभ कर दी गई है। उत्कृष्ट विद्यालय जिला मुख्यालय पाकुड़ में तीन स्थानों में खोले जाने का चयन किया गया है ।जिसका विधिवत उद्घाटन उपायुक्त पाकुर द्वारा पूर्व में किया गया है। यह विद्यालय हैं पाकुड़ राज प्लस टू , राजकीय कन्या मध्य विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पाकुर। अधिक जानकारी के लिए www. pakud.pakur.nic.in पर प्राप्त किए जा सकते हैं। *क्या है उत्कृष्ट विद्यालय*

उत्कृष्ट विद्यालय राज्य सरकार की शैक्षणिक क्षेत्र में अति विशिष्ट महत्वकांक्षी योजना है। झारखंड सरकार की यह विद्यालय सीबीएसई से मान्यता प्राप्त है ।अंग्रेजी माध्यम से इन विद्यालयों में पढ़ाई होगी। जो कक्षा प्रथम से ही प्रारंभ होगी। इस वर्ष सत्र 2023 _24 हेतु पहली, छठी , सातवी एवं आठवीं कक्षा में नामांकन होगी। यह विद्यालय पूर्णतः निशुल्क है। विधिवत उद्घाटन ऑनलाइन मुख्यमंत्री एवं उपायुक्त पाकुर कर चुके हैं। इच्छुक अभिभावक छात्रों के भविष्य हेतु संपर्क कर सकते हैं।

कैसे और कितनी होगी नामांकन

,सत्र 2023_ 24 हेतु नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। विद्यालय में आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदन देने की तिथि अंतिम तिथि 15 मई 2023 है। 19 मई को चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी।फर्स्ट मेरिट लिस्ट 22 मई को प्रकाशित की जाएगी एवं 23 मई से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी जो 8 जून तक चलेगी। यदि कोई छात्र नामांकन में वंचित रह जाते हैं या डाक्यूमेंट्स में कमी होती है तो द्वितीय मेरिट लिस्ट प्रारंभ की जाएगी जिसकी संभावना अधिकतम है ।मालूम हो कि यह सभी विद्यालय राज्य सरकार की ओर से झारखंड के छात्र छात्राओं के लिए भेंट है। विद्यालय सीबीएसई से मान्यता प्राप्त हैं इन विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी। आवेदन हेतु आप विद्यालय में संपर्क कर आवेदन दे सकते हैं।

कहां और कितने सीट में होगी नामांकन

पाकुड़ राज प्लस टू मैं कक्षा 6 ,7 एवं 8 में नामांकन होगी। प्रत्येक कक्षा में 80 सीट है। राजकीय कन्या मध्यविद्यालय में 40 छात्राओं का नामांकन वर्ग प्रथम में होगी। कस्तूरवा गांधी बालिका विद्यालय पाकुड़ में 25 छात्राओं का नामांकन कक्षा 6 में होगी।

IMG 20230510 WA0040
IMG 20230510 WA0039
IMG 20230510 WA0038 1

Also Read: E-paper 02-02-2026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर