Search

May 12, 2026 10:28 pm

विवादित बयान को लेकर बजरंग दल ने हनुमान चालीसा का पाठ कर जताया विरोध

बजरंग पंडित

बजरंग दल महेशपुर इकाई के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार देर शाम को महेशपुर मुख्यालय स्थित श्रीश्री 1008 महेश्वरनाथ शिवमंदिर परिसर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के अलावे कुल 15 मंदिरों में बजरंग दल कार्यकर्ता के देखरेख में सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ सह महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पश्चात नगर संयोजक बिक्की राय ने कहा कि केरल में कांग्रेस तुस्टीकरण की राजनीतिक करते हुए अपने चुनावी मेनुफेस्टो पर बजरंग दल को बैन करने की बात कही है। वही झारखंड के जामताडा कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने झारखंड में बजरंग दल को बैन करने की वकालत की है। जिसके खिलाफ सम्पूर्ण झारखंड में 9 मई की शाम एक साथ लाखों मंदिरों में बजरंग दल सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर आक्रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि बजरंग दल विश्व हिन्दू परिषद का एक विशुद्ध समाजिक संगठन है जो हमारे देश की रक्षा के लिए तत्पर रहती है. साथ ही देश भर में सेवा कार्य करती है। उधर पाकुड़ महाविद्यालय प्रमुख सुभम कुमार भगत ने ग्वालपाडा हनुमान मंदिर में सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ कार्यक्रम कर कहा कि महेशपुर के आन्न्दपुर में बिक्रम कुमार, सीलमपुर में मुकेश कुमार, रोलाग्राम में रोहित यादव, बोढा में सुधान माल, चंडालमारा में इन्द्रजीत कुमार, कैराछत्तर में ओम प्रकाश, बलियापतरा में प्रशांत व मनोज पाल, फोटकांडागा में टिंकू पहाड़िया के अलावे सभी 15 स्थानों पर एक साथ हनुमान चालीसा पाठ आयोजित किया गया। इस दौरान सुरक्षा प्रमुख दिपक साहा, लालू यादव, सर्वोजित, राणा सिंह, राहुल भट्टाचार्य, रिजु सिंह, पीयूष कुमार, संदीप भगत, गुड्डू भगत सहित दर्जनों बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!