Search

May 12, 2026 10:34 pm

एसडीएम पाकुड़ के नेतृत्व में मानसिंहपुर खदान की हुई जांच

बजरंग पंडित

हिरणपुर (पाकुड़)थाना क्षेत्र के मानसिंहपुर स्थित पत्थर खदान में बीते सोमवार को कार्य करने के दौरान दो मजदूर घायल होने के मामले में गुरुवार को एसडीओ हरिवंश पंडित के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल की मुआयना किया।इस दौरान एसडीपीओ अजित कुमार विमल, खान निरीक्षक पिंटू सिंह, थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि आदि शामिल थे गठित जांच टीम ने घटनास्थल पहुंचकर जय गुरु स्टोन वर्क्स एवं थ्री स्टार स्टोन वर्क्स नामक पत्थर खदान की जांच किया। इस क्रम में पत्थर खदान में कार्य के दौरान हुए घायल मजदूरों से घटना के बारे में आवश्यक पूछताछ किया गया इसपर दोनों मजदूरों ने टीम के समक्ष बताया कि पत्थर खदान में ड्रिल करने के दौरान गिर जाने से जख्मी हुए थे।इसके बाद खदान मालिक द्वारा इलाज कराया गया वहीं टीम ने ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों से पूछताछ किया साथ ही खदान में कार्य कर रहे अन्य मजदूरों भी कई जानकारी ली।इसके अलावे खदान मालिक जियाउल शेख से ब्लास्टिंग के बारे में पूछताछ किया गया।वहीं पत्थर खदान से संबंधित कागजातों की मांग की गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!