Search

May 12, 2026 10:29 pm

सिदो, कान्हू की मूर्ति को नुकसान के विरोध में प्रदर्शन, आदिवासी समुदाय के लोगों ने पाकुड़-दुमका मुख्य सड़क किया जाम

बजरंग पंडित

पाकुड़: शहर के सिदो कान्हू मुर्मू पार्क के अंदर लगे सिदो कान्हु मुर्मू की प्रतिमा असामाजिक तत्वों के द्वारा प्रतिमा की हाथ क्षतिग्रस्त होने पर आदिवासी समुदाय के लोग सिदो-कान्हू पार्क के समीप चौक पर प्रदर्शन कर सड़क पाकुड़- दुमका मुख्य सड़क पर सड़क को जाम कर दिया।आंदोलन का नेतृत्व कर रहे आदीवासी छात्र नायक कमल मुर्मू ने कहा कि बिते रात्रि में असमाजिक तत्व के लोगों द्वारा सिदो कान्हु मुर्मू की प्रतिमा के हाथ को छतिग्रस्त कर दिया है।सुबह लोगों की नजर सिदो-कान्हु मुर्मू की प्रतिमा पर पड़ी तो मूर्ति का हाथ टूटा हुआ पाया गया।पार्क संवेदक शंभुनन्दन भगत के कार्यकाल में यह दूसरी घटना है।छात्र नेता मार्क बास्की ने बताया कि आदिवासी समाज में सिदो-कान्हू को भगवान की तरह मानते हैं।उसका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।लगभग तीन साल पूर्व में इस तरह का घटना घट चुका है उस समय पार्क संवेदक शंभुनन्दन भगत को प्रशासन के तरफ से निर्देश दिया गया था कि प्रतिमा के सामने सी०सी० कैमरा लगाया जाय, लेकिन पार्क संवेदक ने नहीं लगाया।जब से संवेदक शंभुनन्दन भगत को पार्क की जिम्मेवारी मिला है उसके बाद से पार्क का रख-रखाव एवं साफ- सफाई, शौचालय, पानी इत्यादि की घोर समस्या है।पाकुड़ का यह सिद्धो-कान्हू पार्क एक ऐतिहासिक एवं शहीद स्थल में गिना जाता है।यहाँ कई आदिवासियों ने अपना कुर्बानी दिया है, ऐसे ऐतिहासिक स्थल में पार्क संवेदक शादी-विवाह जैसे कार्यक्रम पैसों के लालच में कराते है।पार्क संवेदक हमेशा आदीवासियों के आस्था को ठेस पहुँचाने का काम करते है। आदिवासी समुदाय के लोगों ने उपायुक्त को कई मांगों को लेकर आवेदन सौंपा है जिसमें पार्क संवदेक का संविदा को रद्द कराने,सिद्धो-कान्हू मुर्मू की प्रतिमा आधुनिक रूप से कास्य का भव्य प्रतिमा बनाया जाने,प्रतिमा के संरक्षण हेतु अत्याधुनिक मंदिर का निर्माण करने जो ०सी० कैमरा से लैस हो,
पार्क के अन्दर फूलो-झानो प्रतिमा लगाने एवं पार्क के बाहर अजून रथ पर विशालकाय नगाड़ा बनाया जाने की जैसे मांगों को प्राथमिकता देते हुए अविलम्ब पूरा करने की मांग की गई है। जिसकी प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक पाकुड़ एवं नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी पाकुड़ को सौंपी गई है।मौक़े पर सूरज मुनि हेंब्रम, रामसिंह टूडू, मार्क बास्की, विकास गौडं, प्रकाश गौड़,जेम्स मरांडी, लखन हेम्ब्रम, कमल मुर्मू, रॉकी मुर्मू आदि मौजूद रहे।

बाइट- कमल मुर्मू,छात्र नायक(सिर पर गमछा)।
बाइट- मार्क बास्की, छात्र नेता(गले में गमछा)।
बाइट- हरिवंश पंडित,एसडीओ पाकुड़(चश्मा पहने)।

IMG 20230512 WA0014
IMG 20230512 WA0012 1
IMG 20230512 WA0013

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!