Search

May 14, 2026 5:40 pm

सखी मंडल की दीदियों के द्वारा वार्षिक आम सभा का किया गया आयोजन!

रिपोर्ट–धीरेन साहा

झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी महेशपुर अंतर्गत शहरग्राम संकुल स्तरीय महिला प्राथमिक स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड के सखी मंडल की दीदियों के द्वारा गुरुवार को वार्षिक आम सभा का आयोजन शिवरामपुर पंचायत भवन में किया गया। इस वार्षिक आमसभा में शिवरामपुर, गायबथान, शहरग्राम भेटा टोला पंचायत के ग्राम संगठन के प्रतिनिधियों के ने भाग लिया। संकुल संघ के अध्यक्ष सरस्वती देवी के द्वारा संकुल संघ का विस्तृत जानकारी आए वाह आय– व्यय व मुनाफे का लेखा-जोखा का पूरा ब्योरा प्रस्तुत किया गया। वही अगले वित्तीय वर्ष में किए जाने वाले कार्यों के बारे में भी जानकारी दी गई। सभी दीदियों के सर्वसम्मति से संकुल संघ के प्रतिनिधियों का बदलाव भी किया गया। मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री आवास पूर्ण रूप से पूरा करने का अभियान चलाने को कहे और 15 जून तक पूरा कर लेने को बोला गया। तत्पश्चात उपस्थित प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी आशीष रंजन के द्वारा जेएसएलपीएस के द्वारा चल रहे विभिन्न योजनाओं पर जानकारी दिया गया एवं ग्राम संगठन सखी मंडल का नियमित बैठक करना तथा महिलाओं को रोजगार से जोड़कर स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने पर विस्तार पूर्वक अहम जानकारी दी, DDUGKY पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया जिसमें शिवरामपुर पंचायत के मुखिया मार्टिना सोरेन व शहरग्राम पंचायत के मुखिया सुजीता हेंब्रम के द्वारा चल रहे विभिन्न योजना पर जानकारी दिया गया। इस आमसभा में बीएपी सुचित्रा माल सामुदायिक समन्यवयक दीपक वर्मा, संतोष ठाकुर, पीआरपी अमित साहा बीआरपी, पीसीएम, जेआरपी सहित सखी मंडल की महिला उपस्थित थी।

IMG 20230512 WA0023 1
IMG 20230512 WA0024

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!