सतनाम सिंह
हिरणपुर (पाकुड़)झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन, सोसाइटी के बैनर तले शनिवार को हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत केंदुआ संकुल स्तरीय महिला प्राथमिक स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड के सखी मंडल की दीदियों के द्वारा वार्षिक आमसभा का आयोजन केंदुआ पंचायत भवन में किया गया। इस वार्षिक आमसभा में केंदुआ, बाबूपुर, तोराई, पंचायत के सभी ग्राम संगठन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
संकुल संघ के अध्यक्ष – रेहाना बीबी, सचिव – रानी बेसरा के द्वारा संकुल संघ का विस्तृत जानकारी, वार्षिक आय-व्यय व मुनाफे का लेखा-जोखा का पूरा ब्योरा प्रस्तुत किया गया। वहीं अगले वित्तिय वर्ष में किये जाने वाले कार्यो के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही साथ संकुल संघ के सक्रिय महिलाओं के द्वारा अपने जीवन के सफलता की कहानी भी सभी के समक्ष बताई। वहीं मौके पर बीपीएम उज्जवल रविदास ने जेएसएलपीएस के द्वारा चल रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी दिया गया तथा महिलाओ को रोजगार से जोड़कर स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने पर विस्तारपूर्वक अहम जानकारी दी गई । एवं छूटे हुए ग्रामीण महिलाओ को सखी मंडल से जुड़ने, दीन दयाल उपाध्याय – ग्रामीण कौशल विकास योजना, बीमा का महत्व एवं रिन्यूअल के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा किए।तोड़ाई पंचायत के मुखिया – तेरेसा टुडू , बाबूपुर पंचायत के पंचायत समिति – बिनीता किस्कू, केन्दुआ पंचायत के पंचायत समिति – संझली मरांडी , केन्दुआ पंचायत के पंचायत सचिव – स्टेनल्यूस सोरेन के द्वारा महिलाओं को सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं पर जानकारी दिया गया।
पीसीआई से आरएमसी- मो.अनीस के द्वारा कालाजार, फाइलेरिया एवं एमआर (मिजल्स रुबेला ) से बचाव से संबंधित जानकारी दी गई।कार्यक्रम में प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक (जेएसएलपीएस) उज्ज्वल रविदास, तोड़ाई पंचायत के मुखिया तेरेसा टुडू , बाबूपुर पंचायत के पंचायत समिति बिनीता किस्कू, केन्दुआ पंचायत के पंचायत समिति संझली मरांडी , केन्दुआ पंचायत के पंचायत सचिव स्टेनल्यूस सोरेन , पीसीआई से आरएमसी – मो. अनीस, जेएसएएलपी से बीएपी सबीहा खातून,एफटीसी शंकर तिवारी,संजय पाल सामुदायिक समन्यवयक मानवेल बेसरा और पोलिना मुर्मू , पीआरपी कमलिनी हेंब्रम, संकुल संघ के विभिन्न कैडर सहित सखी मंडल की महिलाये उपस्थित रहे।





