Search

March 17, 2026 4:40 am

कर्नाटक चुनाव की बंपर जीत से गदगद है कांग्रेस, उदय लखवानी

सतनाम सिंह

कांग्रेस प्रदेश महासचिव उदय लखवानी ने मिठाई बाट अपने कार्यकर्ता संग मनाया जस्न

कर्नाटक चुनाव में बजरंग बली ने दिया कांग्रेस का साथ,उदय लखवानी

बीजेपी से भारतवासियों की मोह माया हुई भंग,अब दिल्ली की बारी,24 है हमारी,उदय लखवानी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिले स्पष्ट बहुमत को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव उदय लखमानी ने पाकुड़ स्टेशन परिसर स्थित बजरंगबली मंदिर में पूजा अर्चना की एवं शांति की कामना की lउदय लखमानी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेलवे मैदान में जमकर आतिशबाजी की एवं मिठाईयाँ बाँटी, लखमानी ने कर्नाटक चुनाव में जीत का श्रेय आदरणीय राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मल्लिकार्जुन खड़गे, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार के कुशल चुनावी प्रबंधन, सिद्धरमय्या की लोकप्रियता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और कर्नाटक की जनता को दिया l उदय लखमानी ने कहा कि कर्नाटक में बीजेपी की डबल ईंजन की सरकार ने 40% कमीशन लेकर कर्नाटक की जनता को लूटा l प्रधानमंत्री मोदी ने बजरंग दल को हिंदुओं के आराध्य देव बजरंगबली से जोड़कर धर्म के नाम पर ध्रुवीकरण की राजनीति करने का जो प्रयास किया उसे जनता ने सिरे से नकार दिया l प्रधानमंत्री मोदी के नकारात्मक राजनीति से क्षुब्ध होकर मतदाताओं ने बीजेपी के खिलाफ मतदान किया l देश के मतदाता प्रधानमंत्री मोदी की ध्रुवीकरण की राजनीति को समझ चुके हैं l आने वाले प्रदेश और देश के चुनाव में बीजेपी को जनता कर्नाटक की तरह मुंहतोड़ जवाब देगी l मौके पर जिला महासचिव आलोक जॉय पोल जिला सचिव सोनू अलम कार्यसमिति सदस्य कृष्णा यादव इनरोलर मोफिज अंसारी संतु चौधरी बुला चौधरी बबलू सिंह सफीकुल इस्लाम नाजु शेख अंसारुल शेख मिसबाहउल सेख लड्डू शेख सलीम शेख दिलीप हाजरा बबलू शेख

IMG 20230513 WA0040
IMG 20230513 WA0039 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर