राजकुमार भगत
पाकुड़ । प्रखंड के नवादा गांव के अंतर्गत एराइज चिल्ड्रन एकेडामी नवादा के प्रांगण में खसरा एवं रूबेला टीकाकरण अभियान के तहत सभी बच्चों को ए एन एम गीता हजरा द्वारा शिविर लगाकर टीका करण किया गया । संचालक – मनीरूल इस्लाम ने बताया कि 85% बच्चों को खसरा एवं रूबेला टीकाकरण कराया गया। खसरा एवं रूबेला बीमारी से बचने के लिए सभी बच्चों का टीका लगाया गया । ताकि सभी छात्र-छात्राएं खसरा एवं रूबेला बीमारी से मुक्त हो सके ,इस टीकाकरण अभियान में एराईज चिल्ड्रन एकेडमी के शिक्षक शिक्षिकाएं मुनिरूजजामीन, साहिना खातून, पारवेज अलाम, साफिकुल इसलाम, तरन्नुम खातून एवं अभिभावक गण का विषेश योगदान रहा।





