Search

March 17, 2026 4:51 am

प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में विकास योजनाओं को लेकर मुखिया एवं पंचायत सचिव के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

बजरंग पंडित

Also Read: E-paper 23-01-2026

पाकुड़िया प्रखंड सभागार पाकुडिया में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को प्रखंड में चल रहे विकास योजनाओं को लेकर मुखिया एवं पंचायत सचिव के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई । मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में चल रहे योजनाओ का पंचायतवार समीक्षा की । वहीं बीडीओ ने पंचायत में चल रहे अपूर्ण प्रधानमंत्री आवास एवं अम्बेडकर आवास को लेकर पंचायत सचिवों को निर्देश दिया कि लाभुकों से मिलकर प्रेरित करते हुए 30 जून तक कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया । वहीं उपस्थित सभी सचिवों से पंचायत अंतर्गत मनरेगा योजना के वृक्षारोपण कार्य,मुख्यमंत्री पशुधन योजना, सहित वृद्धा, विधवा पेंशन की समीक्षा की गई । बीडीओ श्री कुमार ने प्रखंड के अपूर्ण सिंचाई कूप एवं आंगनबाड़ी भवनों को पूर्ण करने को लेकर पंचायत सचिवों को कड़ा निर्देश दिया । वहीं लेबर डिमांड एवं मानव दिवस सृजन में अपेक्षित बढोत्तरी करने , मनरेगा कार्यों में महिला भागीदारी बढ़ाने का निर्देश दिया ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर