Search

March 17, 2026 3:07 am

समय से पहले सरकारी स्कूलों में बच्चों को दे दी जाती है छुट्टी

बजरंग पंडित पाकुड़।

पाकुड़ सरकारी स्कूलों की शिक्षक-शिक्षिकाओं को समय का पालन करते नहीं देखा जा रहा है। एक तो शिक्षक समय से स्कूल नहीं पहुंचते हैं वहीं समय से पहले परीक्षा की कॉपी जांचने के नाम पर बच्चों को छुट्टी देकर फरमाते हैं आराम । सरकारी स्कूलों में समय का पालन करने में शिक्षक बने हैं लापरवाह । देर से आना और जल्दी जाना इन लोगो की आदत सी बन गई है। विद्यालयों में शिक्षकों के द्वारा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कितनी ईमानदारी से किया जाता हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है। शिक्षकों में नियम का पालन करने को लेकर अधिकारी का कोई भय नहीं है। विद्यालयों को सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक खोले रखने का निर्देश दिया गया है। जब स्कूल के स्थिति का पड़ताल किया गया तो देखा गया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय गंधाईपुर व उत्क्रमित मध्य विद्यालय चांदपुर मैं समय से पहले बच्चों को छुट्टी दे दी गई । मास्टर साहब रूम में बैठकर गप्पे हफ्ते देखे गए । कुछ दिनों पहले टाका तोला प्राथमिक विद्यालय समय से पहले छुट्टी दे दी गई थी व प्राथमिक विद्यालय भुषका में एमडीएम गड़बड़ी की खबर अन्य प्रकाशित खबरों में छपी थी अब देखना यह है कि जिला प्रशासन क्या रुख अपनाती है ।

IMG 20230513 WA0077 1
IMG 20230513 WA0076

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर