बजरंग पंडित
Also Read: निर्मला आई क्लिनिक में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, डॉ. प्रसून कुमार ने किया ध्वजारोहण
महेशपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय परिसर में रविवार को प्रखंड अध्यक्ष कलीमुद्दीन शेख के अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय के बाहर दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होकर कर्नाटक में जीत की खुशी मनाई. वही प्रखंड अध्यक्ष कलीमुद्दीन शेख ने कहा कि कांग्रेस नफरत की नहीं बल्कि मोहब्बत की चुनावी लड़ी थी. जिसका फल सामने है. उन्होंने कहा कि लोगों ने राहुल गांधी के बातों पर चलकर आगे बढ़ते हुए बहुमत की वोट दिया है. आने वाले लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस इसी तरह का प्रदर्शन करने की तैयारी में लगी है. मौके पर आरनेष्ट हांसदा, राजकुमार भगत, महबूब आलम, दाऊद मरांडी, कमाल अंसारी, नईम शेख, आलम शेख, साइलेंन मुर्मू, शाहजहांन शेख सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे.





