Search

May 12, 2026 5:17 pm

विश्व हिन्दू परिषद का जिला स्तरीय बैठक में संगठन मजबुती पर किया चर्चा

आगामी 23 को बजरंग दल प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने का निर्देश

पाकुड़ जिला मुख्यालय स्थित शहरकोल विश्व हिन्दू परिषद जिला कार्यालय में रविवार को विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल का मासिक बैठक प्रांन्त सेवा टोली के अशोक कुमार वर्मा के अध्यक्षता में बैठक समपन्न किया गया। बैठक में सर्व प्रथम हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा, आमड़ापाड़ा में समिति पूर्ण करने के अलावे जिले भर में बजरंग टोली गठन करने , दा केरेला स्टोरी कार्यकर्ता और दुर्गावाहनी , मातृशक्ति को फिल्म दिखाने को लेकर चर्चा किया गया । साथ ही आगामी 23 मई को सिंहभूम के चक्रधरपुर में दस दिवसिय विहिप और सात दिवसीय बजरंग दल प्रशिक्षण वर्ग में युवकों को भेजने को लेकर रणनीति तैयार कर हरेक प्रखंड से युवाओं को शामिल होने को लेकर रणनीति तैयार किया गया । बैठक में बजरंग दल विभाग संयोजक संदीप मंडल, जिला संयोजक प्रतीक तिवारी , महाविद्यालय प्रमुख सुभम भगत, गौरक्षा प्रमुख मुकेश कुमार, महेशपुर नगर संयोजक बिक्की राय , के अलावे पाकुड़ नगर से ऋतिक मंडल,रोहन सिंह,गोपी कुमार,आदित्य मिश्रा,कुमार अक्षय,कुंदन भंडारी,सुकुमार यादव,मानिक,संजय,जीत दे
महेशपुर से सभी दायित्व वान कार्यकर्ता उपस्थित थे।

IMG 20230515 WA0016 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!