Search

May 12, 2026 4:28 pm

बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत बागवानी सखी का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड सभागर में सोमवार को बीडीओ उमेश मंडल के अध्यक्षता में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत एक दिवसीय बागवानी सखी को प्रशिक्षण दिया गया। इस योजना के तहत बिरसा मुंडा आम बागवानी के क्रियान्वयन देख रहे करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। यह योजना पांच एकड़ में एक बागवानी सखी को नियोजित करना है। प्रशिक्षण मनरेगा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रिजवान फारुकी,सहायक अभियंता उत्तम वैध एवं जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अशीष रंजन द्वारा दिया गया। इस दौरान बागवानी सखी को बागवानी सुरक्षा से संबंधित सभी जानकारियां दी गई ।ताकि एक सखी पर पांच एकड़ बागवानी की सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी किया जाना, लाभुकों को समय-समय पर जानकारी देने संबंधी अन्य गतिविधियां बताई गई। इस कार्य के लिए मनरेगा मजदूरों को दिए जाने वाले एक दिन का समतुल्य मजदूरी बागवानी सखी को भी भुगतान करने का प्रावधान है। बागवानी सखी जेएसएलपीएस अंतर्गत महिलाओं को बनाया गया है। उक्त प्रशिक्षण में लगभग 20 बागवानी सखी ने भाग लिया।

IMG 20230515 WA0049
IMG 20230515 WA0048 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!