सतनाम सिंह
मंगलवार को हिरणपुर प्रखंड के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी उमेश कुमार स्वांसी की अध्यक्षता में मनरेगा एवं आवास योजना की समीक्षा पंचायत कर्मियों एवं मुखिया के साथ किया।
मनरेगा अंतर्गत लंबित सोक पीट, कम्पोस्ट पीट, वर्षाजल संचयन, पोटो हो खेल मैदान, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण योजना के पूर्ण करने हेतु संबंधित पंचायत के रोजगार सेवक एवं पंचायत सचिव को एक सप्ताह का समय दिया गया। मजदूरों का आधार प्रविष्टि शत-प्रतिशत करने हेतु निर्देश सभी रोजगार सेवक को दिया गया। पंचायत में प्रतिदिन कम से कम 100 मजदूरों को काम का आवंटन तथा 5 योजना प्रति गांव चलाने का निर्देश दिया।
श्रम बजट के अनुरूप योजना स्वीकृत हेतु बिरसा सिंचाई कूप एवं बिरसा हरित ग्राम योजना लक्ष्य के अनुसार स्वीकृत कर योजना प्रारंभ करने का निर्देश सभी मुखिया एवं पंचायत सचिव को दिया गया। सभी रोजगार सेवक को 10-10 योजना का जियो टैग प्रतिदिन करने का लक्ष्य दिया गया। लंबित आवास में प्रगति लाने का निर्देश सभी पंचायत सचिव को दिया गया।
मौके पर एमओ राम कुमार साह, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ट्विंकल चौधरी, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक सहित अन्य सभी उपस्थित थे।






