Search

May 12, 2026 1:53 pm

डेंगू दिवस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने जन जागरूकता रैली निकाली

बजरंग पंडित

सीएचसी महेशपुर में मंगलवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सीएससी प्रभारी डॉ सुनील कुमार किस्कु के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने जन जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने डेंगू को लेकर लोगों को जागरूक किया. वही प्रभारी ने बताया कि एडिस मच्छर के काटने से डेंगू होता है. यह मच्छर दिन में काटता है और स्थिर एवं साफ-सफाई पानी में पनपता है. तेज बुखार बदन शिर एवं जोड़ों में दर्द और आंखों के पीछे दर्द हो तो सतर्क हो जाएं, काला पखाना होना सहित कई तरह के लक्षण है. बताया कि दिन में भी सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करे। मौके पर सीएससी प्रभारी के अलावे बीएएम शैलेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!