Search

May 12, 2026 1:44 pm

निजी विद्यालय के शिक्षक आज काला बिल्ला लगाकर करेंगे कार्य

राजकुमार भगत

पाकुड़। शिक्षक विनय कुमार के साथ मारपीट करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 17 मई को झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन जिला इकाई पाकुड़ सभी शिक्षकों /सहायक अध्यापक काला बिल्ला लगाकर विद्यालय कार्य करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए एसोसिएशन के महासचिव राम रंजन जी ने कहा है कि पूर्ण विश्वास है कि सभी शिक्षक अपनी एकजुटता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। “शिक्षक संघर्ष मोर्चा” पाकुड़ की ओर से पहल की गई कि सभी शिक्षक “काला बिल्ला” लगाकर अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे !झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, राँची के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण को भी सरकारी शिक्षकों के निर्णयानुसार शत-प्रतिशत सहयोग करना चाहिए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!