Search

May 12, 2026 12:47 pm

झारखण्ड राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा पंचायत सचिव का रिजल्ट प्रकाशित किया गया है।

झारखण्ड राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा पंचायत सचिव का रिजल्ट प्रकाशित किया गया है। पत्रांक 916, दिनांक 09.05.2023 के विज्ञापन संख्या – 01 / 2017 (नियमित रिक्ति) एवं परीक्षा, 2017 (नियमित एवं बैकलॉग) के राज्य स्तरीय मेधा सूची के आधार पर पंचायत सचिव के पद पर नियमित नियुक्ति हेतु पाकुड़ जिला हेतु 34 अभ्यर्थियों की अनुशंसा प्राप्त है। कंडिका – 3 के आलोक में अनुशंसित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की जाँच दिनांक 22.05.2023 के पूर्व कर लिये जाने का निदेश है ।
उक्त के आलोक में दिनांक 19.05.2023 एवं 20.05.2023 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से समाहरणालय, पाकुड़ स्थित जिला पंचायत शाखा, पाकुड़ में विभाग द्वारा अनुशंसित 34 अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की जाँच की जायेगी ।सभी अनुशंसित अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे अपने मूल प्रमाण-पत्रों (दो स्व–अभिप्रमाणित छायाप्रतियों सहित) एवं 04 पासपोर्ट साईज के फोटों के साथ निर्धारित तिथि को ससमय समाहरणालय, पाकुड़ स्थित जिला पंचायत शाखा, पाकुड़ में उपस्थित होकर अपने-अपने प्रमाण-पत्रों की जाँच कराना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!