Search

March 16, 2026 10:46 pm

राजमहल सांसद ने किया अमड़ापाड़ा प्रखंड का दौरा, हुआ भव्य स्वागत

राजकुमार भगत

पाकुड़। राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा ने अमड़ापाड़ा प्रखंड क्षेत्र के कालाझोर, जोरारों, भिलाई, बाडो, चांदपुर, पोंडबाद ,सिजुआ व जबजीतपुर गांव का दौरा किया। कालाझोर पहुँचने पर प्रखंड कमिटी सहित स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद विजय हांसदा एवं पार्टी के जिलाध्यक्ष सह जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्याम यादव को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष क्षेत्र के सड़क, बिजली, पानी, राशन, पेंशन व शिक्षा से संबंधित समस्याओं को रखा। सांसद समस्याओं के त्वरित समाधान हेतू जिले के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया। संसद विजय हांसदा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पेंशन, राशन व ब्लॉक लेवल की समस्याओं के समाधान हेतू अमड़ापाड़ा प्रखंड के प्रखंड बीस सूत्री कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को आपकी समस्याओं के निदान हेतू कार्यालय खुला रहेगा।मौके पर जिला सचिव सुलेमान बास्की, प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष सज्जाद अंसारी, जिला सदस्य सह प्रखंड उपाध्यक्ष संतोष भगत, जिला सदस्य सह प्रखंड उपाध्यक्ष कोर्नेलियुस हेम्बरम, जिला सदस्य संजीत भगत, जिला सदस्य प्रेम रजक, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेम्बरम,युवा मोर्चा जिला सचिव उमर फारूक, प्रखंड संगठन सचिव बेंजामिन मरांडी, अजित कुमार सहित अन्य सैकड़ो समर्थक उपस्थित थे।

IMG 20230517 WA0038 1
IMG 20230517 WA0037 3

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर