Search

March 16, 2026 10:44 pm

परिसदन पाकुड़ में झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई।

सतनाम सिंह

झारखंड विधानसभा के माननीय सदस्यों की ओर से उठाए गए प्रश्नों, जिनका निष्पादन नहीं हो सका, वैसे प्रश्नों के निष्पादन हेतु समीक्षा हेतु बैठक की गई। समिति के सदस्य माननीय विधायक लिट्टीपाड़ा दिनेश विलियम मरांडी ने जिले के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ परिसदन सभागार में बैठक की। उन्होंने जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों की ओर से उठाए गए सवालों पर वर्तमान प्रगति की जानकारी लेने के लिए अधिकृत किया गया। इसी क्रम में विधायक ने कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, पेयजल स्वच्छता विभाग, शिक्षा विभाग, जिला आपूर्ति विभाग और खनन विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित विभिन्न विधायकों की ओर से उठाए गए सवालों की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। कई विभागों के सवालों पर समिति ने संतुष्टि जताई और यथाशीघ्र विभिन्न मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया।
बैठक में अपर समाहर्ता मंजू रानी स्वांसी, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल, जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार दास समेत संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।*

IMG 20230517 WA0046
IMG 20230517 WA0045 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर