Search

May 12, 2026 11:01 am

न्यायालय के आदेश के बाद दंडाधिकारी ने खाली करवाई अवैध कब्जे वाली दुकान

सतनाम सिंह

पाकुड़/प्रतिनियुक्त दंडाधकारी प्रमोद कुमार दास की मौजूदगी में किराए के दुकान को बुधवार खाली कराया गया। जानकारी के अनुसार जमीन मालिक धमेंद्र सिंह ने अपना दुकान भाड़े में कुरबान शेख को दिया था। 2021 में भाड़ा देना बंद कर दिया गया। उसके बाद खाली कराने की बात कही गई थी। लेकिन दुकान को खाली नहीं कराया गया था। इसे लेकर अनुमंडल न्यायालय में मामला चल रहा था। कई बार प्रशासन द्वारा दुकान आकर खाली कराने के उद्देश्य से इस्तेहार भी चिपकाया गया था लेकिन दुकान को खाली नहीं किया गया था। आज प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी की मौजूदगी में दुकान को खाली कराया गया है। इधर इस मामले में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी प्रमोद कुमार दास ने बताया कि दुकान को खाली करा दिया गया है। फोटो संख्या-24-दुकान को खाली कराने पहुंचे पदाधिकारी

IMG 20230518 WA0000
IMG 20230518 WA0001 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!