Search

May 12, 2026 10:58 am

15 से 22 मई तक होगी वृद्धि निगरानी सप्ताह

राजकुमार भगत

पाकुड़ ।उपायुक्त वरुण रंजन के निर्देशानुसार 15 मई से 22 मई तक वृद्धि निगरानी सप्ताह के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा जिला के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अभियान चलाया जा रहा है।
इसके तहत आज जिला के विभिन्न प्रखंड अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में आपसी समन्वय स्थापित कर बच्चों के कुपोषण व महिलाओं के स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने हेतु सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों के अतिरिक्त आंगनबाड़ी स्तर से 0-6 वर्ष तक के बच्चों की नियमित वृद्धि की निगरानी की गई। इस अभियान के अन्तर्गत पूरे सप्ताह जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में 0-6 वर्ष के सभी बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा धात्री माताओं का वजन एवं वृद्धि निगरानी का कार्य किया जा रहा है। ताकि बच्चों व महिलाओं के पोषण स्तर की जानकारी प्राप्त की जा सके। इसके साथ ही बच्चों में कुपोषण व गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने हेतु समेकित प्रयास के तहत विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। ज्ञातव्य है कि भारत सरकार द्वारा निर्मित पोषण ट्रैकर एप्प में वृद्धि निगरानी आंकड़ों की प्रविष्ट कर राज्य, जिला, परियोजना,सेक्टर एवं आंगनबाड़ी स्तर पर कुपोषण की स्थिति का आकलन किया जाना है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!