राजकुमार भगत
हिरणपुर प्रखंड के डांगापाड़ा पंचायत भवन में सीएलएफ के तीन पंचायत डांगापाड़ा, बागशीशा एवं मोहनपुर के सभी VOs के साथ वार्षिक आम सभा बैठक में कालाजार, फाइलेरिया एवं MR से संबंधित जागरूक किया गया। कालाजार के फैलाव बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी पीसीआई के रीजनल कोऑर्डिनेटर द्वारा दी गई।
बैठक में डांगापाड़ा पंचायत के मुखिया, वार्ड मेंबर, स्वास्थ्य विभाग के एमपीडब्ल्यू, जेएसएलपीएस के बीपीएम, इमरान हाशमी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे






