Search

March 16, 2026 8:06 pm

जमीन के लिए ठोकरें खा रही महिला

सतनाम सिंह

महिला ने दिया अंचल अधिकारी को आवेदन

पाकुड़ सदर प्रखंड के गंधाइपुर निवासी लालबानो बेवा अंचला अधिकारी का दरवाजा खटखटाया लाल बानो बेवा ने सीओ आलोक वरन केसरी को दिए आवेदन उसमें कहा गया है लालबानो वेवा के ससुर की जमीन दो हिस्से में बंटवारा कर दिया गया है और उन्हें इस जमीन के बंटवारे के दौरान हिस्से वंचित रखा गया है इसको लेकर लाल बानो ने सीओ से न्याय की गुहार लगाई है । लालबानो के पति तीन भाई थे और यह दो नंबर में थे बड़े और छोटे भाई ने 12 कट्ठा कुछ धुर जमीन को दो भाइयों ने बांट लिया और मंझले भाई स्वर्गीय नजरूल को छोड़ दिया हालांकि लाल बानो जो कि उनके पति नजरुल का देहांत हो गया है । स्वर्गीय नजरूल के दोनों भाइयों ने प्लॉट नंबर 2397 मौजा 159 गंधाइपुर की टोटल जमीन 12 कट्ठा है और यह दोनों भाइयों ने आपस में बंटवारा कर लिया है । लाल बानो की अपने हिस्से की जमीन नहीं मिलने से सीईओ ऑफिस का चक्कर लगा रही है और न्याय दिलाने की गुहार लगा रही है । वहीं अंचलाधिकारी ने हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर