Search

May 12, 2026 8:55 am

जिला प्रशासन अवैध माइनिंग एवं परिवहन के खिलाफ सख्त

सतनाम सिंह

उपायुक्त वरुण रंजन के निर्देशानुसार गुरुवार देर शाम को अनुमंडल पदाधिकारी श्री हरिवंश पंडित एवं जिला खनन पदाधिकारी प्रदीप कुमार द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। अवैध लोडिंग करने वाले गाड़ी मालिकों के साथ-साथ ड्राइवर एवं क्रशर एवं माइंस से अवैध उठाओ किया जा रहा है उस पर भी सख्त कार्रवाई करने का निर्देश प्राप्त है। आये दिन शिकायत मिल रही है कि एक ही चालान से एक से अधिकवार अवैध धुलाई की जा रही है। इसी के मद्देनजर जिला खनन टास्क फोर्स द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। टीम द्वारा मालधारा महेशपुर में एक बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ा गया जो बिना चालान के परिवहन कर रहा था उसके ऊपर एफआईआर दर्ज महेशपुर थाना में करायी गई है। वहीं पाकुड़िया प्रखंड स्थित गनपुरा चेकपोस्ट का पाकुड़िया थाना प्रभारी अभिषेक कुमार राय ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मजिस्ट्रेट उपस्थित नहीं पाए गए। उसके विरोध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश पाकुड़िया अंचलाधिकारी को दिया गया।

IMG 20230519 WA0042
IMG 20230519 WA0043 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!