Search

March 16, 2026 6:44 pm

80 उत्कृष्ट विद्यालयों के शुभारंभ के बाद हजारों शिक्षकों की हुई बहाली-मुख्यमंत्री

माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने 3,469 माध्यमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा। ये सभी शिक्षक राज्य भर के विभिन्न स्कूलों में योगदान देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा उत्कृष्ट विद्यालय को उत्कृष्ट बनाए रखने की पूरी जिम्मेदारी अब आप लोगों के कंधों पर होगी। बीज रूपी बच्चों की रखवाली की जिम्मेदारी आपको दी जा रही है। इस बीज को सींच कर राज्य के लिए फल देने हेतु तैयार करना है। बहुत सारे काम सरकार करती है। लेकिन कुछ काम ऐसे होते हैं, जिसका महत्व बिल्कुल ही अलग होता है। जैसे मरीज के लिए चिकित्सक भगवान के समान होता है। वैसे ही राज्य के नौनिहालों के लिए उनके शिक्षक भी भगवान के जैसे होते हैं। उक्त कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम जी एवं मंत्री सत्यानन्द भोक्ता जी समेत कई गण्यमान्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।

IMG 20230519 WA0055
IMG 20230519 WA0054 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर