Search

May 12, 2026 4:49 am

लिट्टीपाड़ा प्रखंड में विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का किया गया आयोजन

प्रशांत मंडल

लिट़्टीपाड़ा प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त आयोजित शिविर का उद्घाटन जिला अपर सत्र न्यायाधीश चौधरी अहसान मोईज, प्रखंड अपूर्ति पदाधिकारी पद्मा किशोर महतो एवं ग्राम पंचायत लिट्टीपाड़ा के मुखिया टुडू द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर शुभारभ किया गया,जिला अपर सत्र न्यायाधीश चौधरी अहसान मोईज ने उपस्थित सभी ग्रामीणों को कानून के अधिकारों से संबंधित जानकारी दी। साथ ही बाल अपराध डायन प्रथा ,प्रतिषेध अधिनियम, महिला शक्तिकरण,गरीब असहाय एवं पीड़ित लोगों के लिए कानूनी सहायता, प्रति माह के अंतिम शनिवार को पाकुड़ कोर्ट में आयोजित लोक अदालत में जाकर कानूनी सहायता प्राप्त कर विवादों को सुलझाने, इंटरनेट बैंकिंग फ्रॉड, मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित रोकथाम के लिए अत्यावश्यक जानकारियां दी। साथ ही मध्यस्थता में मध्यस्थ की सहायता से विवादों को निपटाने की बातचीत के जरिए दोनों पक्षों को पूर्ण तरीके से निपटाने की सलाह दी गई। विचाराधीन कैदियों के अधिकार जमानत व्यक्तिगत बंधपत्र रिहा किए जाने का अधिकार से संबंधित जानकारी सहित लिट्टीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के आदिवासी क्षेत्रों में डायन के रूप में प्रचलित डायन प्रथा के रूप में किसी औरत की पहचान को और समाज द्वारा औरतों के प्रति यातना, अपमान, शोषण तथा हत्या रोकने संबंधित जानकारियां दी गई। वहीं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी केसी दास ने केंद्र एवं झारखंड सरकार द्वारा प्रखंड क्षेत्र में संचालित किए जाने वाली योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, निशक्त योजना, लक्ष्मी लाडली योजना,कृषि प्रसार एवं के.सी.सी. ऋण प्राप्त करने आदि से लाभ उठाने एवं योजनाओं से लाभ लेने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी। साथ ही प्रखंड क्षेत्र में संचालित रोज़गार देने संबंधी मनरेगा योजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी देते हुए इससे लाभ लेने और मजदूरी हेतू पलायन को रोकने का अपील की।
वहीं बाल विकास परियोजना कार्यालय के महिला पर्यवेक्षिका प्रमिला हेम्ब्रम ने आँगनबाड़ी केन्द्रों से जुड़कर नवजात शिशु, किशोरियों एवं गर्भवती धात्री माताओं के लिए संचालित संबधित योजनाओं की जानकारी देते हुए इससे लाभ लेने के लिए अपील की।

इस बैठक में मुख्य रूप से डीएलएसए पाकुड़ के पीएलभी चंदन रविदास एवं याक़ूब अली,प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रामेश्वर मुर्मू, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विद्यानंद मुर्मू प्रखंड समन्वयक हसनैन अंसारी, पंचायत सचिव कमल पहाड़िया सहित विभिन्न पंचायतों से आए हुए काफी संख्या में ग्रामीण व महिलाएँ उपस्थित थे।

IMG 20230521 WA0014
IMG 20230521 WA0015 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!