Search

March 16, 2026 3:51 pm

प्रखंड स्तरीय विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन रविवार को हुआ।

धीरेन साहा

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय सभागार भवन में प्रखंड स्तरीय विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन रविवार को हुआ। शिविर में पहुंचे एसडीजेएम पाकुड़ निर्मल कुमार भारती का किरण डांग एवं अन्य उपस्थित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा बुके देकर अभिनंदन किया गया। एसडीजीएम निर्मल कुमार भारती ने उपस्थित मुखिया सहित अन्य ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया गया कि जागरूकता शिविर का मुख्य उद्देश्य गरीब से गरीब लोगों तक किसी तरह का सरकारी लाभ कैसे पहुंचे या किसी तरह का कानूनी कार्रवाई पर अगर वह खुद कहीं पर फंसे हो तो आप किस तरह और कहां पर जाकर अपील कर सकते हैं साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाली कानूनी सुविधा का जिक्र करते हुए कहा गया कि डालसा से विधिक सहायता हेतु मुक्त अधिवक्ता गरीब योग्य व्यक्ति को दी जाती है ताकि अपना कानूनी संबंधित समस्या से त्वरित न्याय पा सके प्राधिकार द्वारा कई कानूनी मुफ्त सलाह लोक अदालत के माध्यम से सुलाहनिय वाद का मुफ्त निष्पादन समेत नालशा के स्कीम सहित अन्य सारी बातों की जानकारी दी गई। मौके पर पैनल एडवोकेट संजीत कुमार मंडल ,हरिदास मुर्मू,सीओ किरण डांग, थाना प्रभारी अभिषेक पीएलबी सीमा साहा, प्रियंका झा ,डॉ गंगा शंकर शाह, जेएसएलपीएस, तेजस्विनी परियोजना, समाज कल्याण के पदाधिकारी दर्जनों मुखिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

IMG 20230521 WA0026 1
IMG 20230521 WA0025 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर