Search

March 16, 2026 3:51 pm

झामुमो के कद्दावर नेता श्री दुर्गा सोरेन की 14 वी पुण्यतिथि मनाई

रिपोर्ट–धीरेन साहा

महेशपुर प्रखंड में स्थित झामुमो प्रखंड कार्यालय में रविवार को झामुमो के कद्दावर नेता श्री दुर्गा सोरेन की 14 वी पुण्यतिथि प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं के द्वारा दुर्गा सोरेन के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाई गई।इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के जमा विधानसभा के पूर्व विधायक श्री दुर्गा सोरेन की कमी हम सबको आज खल रही हैं आज वे हमारे बीच में नही है लेकिन हमेशा दिल में है और रहेगा ।श्री दुर्गा सोरेन युवा कर्मठ नेता थे । उनका जीवन जुझारू एवं संघर्ष पूर्ण रहा । उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए इस मौके पर कलम अंसारी,नसीम अहमद, सुशील सोरेन, बोदीनाथ कोड़ा, सेन्टू शेख, जोशीमुद्दीन शेख सहित दर्जनों झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर