Search

March 16, 2026 1:55 pm

चोरों ने उड़ाया जेवर-नगदी समेत लाखों का सामान

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ में इन दिनों चोर चोरी की घटना को अंजाम देना शुरू कर दिया है।ताजा मामला मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के चेंगाडांगा गांव की है।जहां बेखौफ चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब 3 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिया।चोरों ने घरों से गहने रुपए मोबाइल फ़ोन समेत कई कीमती सामान की चोरी कर ली है। दरअसल चेंगाडांगा निवासी दोस मोहम्मद शेख के घर में चोरों ने धावा बोलकर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। दोस महम्मद ने बताया कि घर के सभी सदस्य रात के करीबन 11:30 अपने अपने घर में सोने चला गया। सुबह जब नींद खुला तो उनके होश उड़ गए। महिलाएं दौड़ कर कमरे में पहुंची जहां बक्से व अलमारी खुली पड़ी थी और सामान नदारद था।जहा चोर कमरे में रखी अलमारी बक्सों से नगदी,बर्तन व जेवरात समेत अन्य सामान ले गए। दोस महम्मद के पुत्र सलमान शेख ने बताया कि पता नहीं क्या कुछ कारण से आज सुबह नींद खुल नही रही थी। चोरों ने घंटो तक चोरी की अंजाम देते रहा। जिसकी भनक किसी को भी नहीं लगी। चोरों ने अलमारी के साथ फ्रिज को भी नहीं छोड़ा जहां रखे फल को भी बैठकर खाया है। घटना के बाद घरवालों ने पुलिस को सूचना दी।
वही वारदात की जानकारी के बाद पहुंची मालपहाड़ी थाने की पुलिस ने मामले की तहकीकात की पुलिस का कहना है कि पीड़ित द्वारा आवेदन मिलने के बाद कर्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि इस गांव में कुछ दिनों से चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

IMG 20230522 WA0005
IMG 20230522 WA0006 1
IMG 20230522 WA0007

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर