Search

March 16, 2026 9:38 am

केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय टीम ने कालाजार प्रभावित गांवो का किया भ्रमण

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़) प्रखंड के कुंजबोना के कालाजार अति प्रभावित गोकुलपुर गांव का भ्रमण बुधवार को केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय टीम के द्वारा किया गया। जिसके दौरान कालाजार से उपचारित रोगियों का फॉलोअप एवं कैंप लगाकर सभी ग्रामीणों का मलेरिया कालाजार एवं अन्य प्रकार की बीमारियों का जांच एवं उपचार किया गया।राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा यह निर्देश दिया गया कि कुंजबोना हटिया के दिन 12:00 बजे अपराहन से 5:00 अपराहन तक स्वास्थ्य टीम हटिया में मौजूद रहकर ग्रामीणो का स्क्रीनिंग करेगी।टीम के द्वारा सभी प्रखंड का भ्रमण किया गया एवं इनके द्वारा कुछ मुख्य निर्देश भी दिए गए जिससे कि कालाजार बीमारी का समय रहते उन्मूलन किया जा सके।केंद्र टीम में डॉ जयराम परासा,डॉ मोबस्सीर हुसैन,डॉ वीरेंद्र कुमार, डॉ अमित कुमार, लिट्टीपाड़ा चिकित्सा पादाधिकारी डॉ संतोष टुडू सहित अन्य मौजूद रहें।

IMG 20230524 WA0023 1
IMG 20230524 WA0024

Also Read: E-paper 01-03-2026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर