Search

March 16, 2026 9:36 am

हरीगंज पाकुड़ के 72 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण, अभिभावकों में खुशी का माहौल

राजकुमार भगत

पाकुड़। कल वाली बात अब नहीं रही। अधिकांश छात्र छात्राएं ग्रामीण क्षेत्रों से ही अधिक कुशल और क्षमता वन पाए जा रहे हैं। इसका सबसे सटीक उदाहरण है की हरीगंज और आसपास के ग्रामीण छात्र-छात्राएं अधिकांश मात्रा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं।संचालक- बदरुल इस्लाम, एक्सीलेंट कोचिंग सेंटर में कुल 75 बचाने वर्ग एग्जाम बोर्ड दिया ,जिसमें 72 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण किया है। केवल 3 छात्र तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण है। एक भी छात्र अनुत्तीर्ण नहीं है। एक्सीलेंट कोचिंग सेंटर में 10 टॉप बच्चों के नाम एवं अंक इस प्रकार है (1)दृश्यमान मंडल 468, (2)इफ्तिखार अहमद 455, (3)मरियम खातून435(4)मुनीरा खातून429(5)मरियम खातून429(6)फतेहुन बेगम417 (7)सकीना खातून 408 (8)सूरातुन खातून 400 (9)जूबाइल शेख400 (10)हसन शेख 400। इन सभी छात्र-छात्राओं ने बताया कि कि लगातार मेहनत एवं शिक्षकों के आशीर्वाद का नतीजा है कि हम सब ने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। इनमें से कोई छात्र इंजीनियर तो कोई छात्र शिक्षक आदि बनकर देश सेवा करना चाहते हैं। कुछ छात्र चिकित्सक बन कर देश में अपनी सेवा देना चाहते हैं। यह सभी छात्र ग्रामीण हैं। अभाव की जिंदगी में अपनी जीवन व्यतीत कर रहे हैं। किंतु शिक्षा के क्षेत्र में कुशल नेतृत्व के कारण आगे बढ़ रहे हैं। प्रेस इन सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

IMG 20230524 WA0028
IMG 20230524 WA0030
IMG 20230524 WA0032
IMG 20230524 WA0031 1
IMG 20230524 WA0029

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर