धीरेन साहा
विद्यालय को बाहर से रंग ओपन करो नया दिखाने की कोशिश की जा रही है अंदर से भवन काफी जर्जर अवस्था में है।
महेशपुर(पाकुड़):– प्रखंड के गायबथान पंचायत के कुम्हीरबील गांव के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय का भवन काफी जर्जर अवस्था में है, पीने के लिए पानी तो है, एमडीएम के लिए सरकार तो पैसा दे रहा है लेकिन बच्चो के बैठने के लिए रूम नही। काफी दयनीय स्थिति है विद्यालय की। करीब 3– 4 साल से विद्यालय की ऐसी स्थिति है। वही स्कूल के प्रधानाचार्य लखीराम हांसदा ने कहा कि यह काफी दिनों से जर्जर अवस्था में हैं, ऐसे तो उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में 3 वर्ग कक्ष है जिस में से 2 कक्ष जर्जर अवस्था में है और 1 वर्ग कक्ष में 1 से 5 तक के वर्ग के बच्चो को पढ़ना काफी मुस्किल होता है तथा सब बच्चो को एक कक्ष में बैठा कर पढ़ने से बच्चो को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा नही मिल पाता है, जिस पर कोई कारवाई नहीं किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि कुम्हीरबील गांव में ग्रामसभा कर इससे संबंधित पदाधिकारी डीएससी ऑफिस में एक महीना पूर्व आवेदन सौंपा था, लेकिन अभी तक इस पर कोई कारवाई नहीं किया गया।





