Search

March 16, 2026 8:03 am

जिले के सभी पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस मनाया गया

आपकी समस्याओं का होगा समाधान, अब नहीं होगा कोई परेशान, 30 जून 2022 तक सभी लंबित आवासों को किया जाएगा पूर्ण

ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार के निदेशानुसार जिले के सभी पंचायत में प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस मनाया गया। उपायुक्त वरुण रंजन के निर्देश पर प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस के अवसर पर जिला के विभिन्न पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पंचायत स्तर के चिन्हित लाभुकों के साथ बैठक कर उनके साथ आवास निर्माण में हो रही समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर 30 जून तक आवास निर्माण पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बता दें कि यह कार्यक्रम 11 मई से 30 जून तक प्रत्येक गुरुवार को पंचायत सचिवालय में आयोजित की जाएगी।ज्ञातव्य है कि बीते दिनों राज्य सरकार के सचिव, ग्रामीण विकास विभाग की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण की समीक्षा की गई थी जिसमे पाया गया कि इस योजना अंतर्गत अभी भी राज्य में 1,11,859 इकाई आवास लंबित है, जिसे 30 जून 2023 तक पूर्ण कराया जाना है। निर्धारित तिथि तक आवास पूर्ण कराने के क्रम में निर्माण कार्य में हो रही सभी समस्याओं का त्वरित निष्पादन हेतु ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्णय लिया गया कि 30 जून 2023 तक अभियान के तहत 11 मई से लेकर प्रत्येक गुरुवार को संपूर्ण झारखंड में एक साथ प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस मनाया जाएगा। आवास दिवस का स्लोगन होगा,आपकी समस्याओं का होगा समाधान,अब नहीं होगा कोई परेशान,कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, प्रधानमंत्री आवास योजना के जिला समन्वयक, प्रखंड विकास पदाधिकारी,सबंधित पंचायत के मुखिया,पंचायत कर्मी समेत पीएम आवास योजना ग्रामीण के कई लाभुक उपस्थित थे।

IMG 20230525 WA0027 1
IMG 20230525 WA0026
IMG 20230525 WA0028
IMG 20230525 WA0029
IMG 20230525 WA0030

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर