Search

July 25, 2026 11:36 pm

आधी रात की आग ने उजाड़े चार परिवार, घर से निकले तो बची सिर्फ जान और तन पर कपड़े।

पृथ्वीनगर में शॉर्ट सर्किट से भीषण अगलगी, लाखों की संपत्ति जलकर राख; पीड़ितों ने प्रशासन से मांगी मदद।

पाकुड़ प्रखंड के पृथ्वीनगर गांव में शुक्रवार देर रात करीब एक बजे शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने एक ही मकान में रहने वाले चार परिवारों की जिंदगी तबाह कर दी। आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार के सदस्यों को अपनी जान बचाने के लिए किसी तरह घर से बाहर निकलना पड़ा। देखते ही देखते मकान और उसमें रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड के बाद पीड़ित परिवारों के पास पहने हुए कपड़ों के अलावा कुछ भी नहीं बचा है। बताया गया कि मकान में अनारुल हक, उनके पुत्र मकसद आलम, महमूद शेख और अन्य परिवार रहते थे। आग में नकदी, आभूषण, कपड़े, फर्नीचर, गोदरेज, खटिया, किताबें, घरेलू सामान, पंखे और एक बाइक समेत घर का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ितों के अनुसार, प्रत्येक परिवार को करीब तीन से चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग पूरे मकान को अपनी चपेट में ले चुकी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि पीड़ित परिवार बेहद गरीब हैं और मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह अपना जीवन-यापन करते हैं। इस घटना से परिवारों के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। अग्निकांड से सदमे में आए युवा अधिवक्ता हक साहब की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल, सोनाजोड़ी में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने के साथ उचित मुआवजा देने की गुहार लगाई है।

img 20260725 wa00286587545903102161317
img 20260725 wa00292518791579876871341

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!