Search

August 5, 2026 9:49 pm

पूर्व रेलवे की माल ढुलाई बढ़ी, चार माह में 3,193 करोड़ का राजस्व।

कोलकाता। पूर्व रेलवे ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (1 अप्रैल से 31 जुलाई) में माल ढुलाई और राजस्व में बढ़ोतरी दर्ज की है। इस अवधि में 33.391 मिलियन टन माल की ढुलाई की गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 2.43 प्रतिशत अधिक है। रेलवे के अनुसार माल ढुलाई से ₹3,192.97 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में 4.89 प्रतिशत अधिक है। आयातित कोयले की ढुलाई 23.14 मिलियन टन रही, जिसमें 7.29 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, कोयला परिवहन से राजस्व ₹2,263.20 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 13.22 प्रतिशत अधिक है।
पूर्व रेलवे ने कहा कि माल ढुलाई में बढ़ोतरी से उद्योगों और बिजली संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति मजबूत हुई है। अतिरिक्त राजस्व का उपयोग रेलवे आधारभूत संरचना और यात्री सुविधाओं के विकास पर किया जा रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!