Search

May 11, 2026 5:37 pm

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना: लक्ष्य से आगे निकला पाकुड़ जिला,18 हजार बेटियों के चेहरे पे आई मुस्कान

सतनाम सिंह

उपायुक्त ने कहा बालिकाओं के सशक्तिकरण में मिल रहा है सहयोग

झारखंड के मुख्यमंत्री राज्य के बेटियों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की शुरुआत की है. इसके तहत राज्य सरकार 19 साल पूरे होने तक छात्राओं को 40 हजार रूपये देगी. पाकुड़ जिला को भी सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 18000 छात्राओं को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया था. जिसमें पाकुड़ जिला अपने लक्ष्य के विरुद्ध 18004 छात्राओं को इस योजना का लाभ दिलाने में सफलता पाई है.
जिसमें 8 वीं नामांकित 6337 व 9वीं में नामांकित 3662 कुल 9999 छात्राओं को 2500 रूपये की दर से आर्थिक सहायता की राशि उनके बैंक खाते में हस्तांतरित कर दी गई है. वहीं 10वीं में नामांकित 3051, 11वीं में नामांकित 1919 एवं 12वीं में नामांकित 1519 कुल 6489 छात्राओं को 5000 रूपये की दर से आर्थिक सहायता की राशि उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की गई है. इसके अलावा मतदाता सूची में दर्ज 18 व 19 वर्ष की 1516 किशोरियों को 20,000 रूपये की दर से आर्थिक सहायता की राशि उनके बैंक खाते में हस्तांतरित कर दिया गया है.

किन छात्राओं को मिलेगा लाभ

राज्य सरकार किशोरी समृद्धि योजना के तहत छात्राओं को शिक्षा से जोड़ते हुए उनमें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास में जुटी है. इस योजना के तहत राजा सरकार आठवीं और नौ वी कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को 2500-2500 प्रति छात्र देगी. इसके अलावा 10 वी, 11वी और 12वी की छात्राओं को 5000-5000 हजार रुपए की राशि देगी. वह जब 18 से 19 साल की उम्र में पहुंचेगी तो उन्हें एकमुश्त 20000 रुपए की राशि दी जाएगी. इस तरह राज्य सरकार किशोरियों को 40,000 रूपये देगी.

ऐसे मिलेगी आर्थिक सहायता

कक्षा 8 में प्रति छात्राओं को 2500 रूपये मिलेगी।
कक्षा 9 में दाखिला लेने पर प्रति छात्रा 2500 मिलेगी।
कक्षा 10वीं 11वीं और 12वीं तक पढ़ने वाली छात्राओं को प्रति छात्रा 5000-5000 दिए जाएंगे
18 से 19 वर्ष आयु की छात्राओं को राज्य सरकार एकमुश्त अनुदान 20000 रूपये देगी.

कैसे करें आवेदन

किशोरियों को इस योजना का लाभ लेने के लिए अपने स्कूल के अलावा नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर आवेदन प्राप्त करना होगा. इसके अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कार्यालय में जाकर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है. वही आधिकारिक वेबसाइट jharkhand.gov.in me जाकर वहां से पीडीएफ प्राप्त कर आवेदन भरकर इस योजना का लाभ उठा सकती हैं.जिले के उपायुक्त वरुण रंजन ने बताया कि यह झारखंड सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिससे किशोरी बालिकाओं को सशक्तीकरण में सहयोग मिलेगा. बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना को आरंभ किया गया हैं.

प्रखंडवार स्वीकृत किशोरियों की संख्या

प्रखंड स्वीकृत किशोरियों की संख्या
पाकुड़ 7191
हिरणपुर 1569
लिट्टीपाड़ा 1617
अमड़ापाड़ा 986
महेशपुर 4110
पाकुड़िया 2531

IMG 20230526 WA0049
IMG 20230526 WA0048 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!