बजरंग पंडित
महेशपुर थाना अंतर्गत महेशपुर बाजार के रहने वाली प्रितांन्जली मिश्रा और प्रिति मिश्रा पाण्डेय के साथ गांव के ही मनीश तिवारी नामक व्यक्ति द्वारा छेडछाड करने की कोशिश और पिछले डैढ वर्ष से जान मारने की धमकी देने, महिला के पिता के घर में पत्थर फेंक मामले में पीड़ित महिला प्रितांन्जली मिश्रा ने महेशपुर थाना में लिखित शिकायत कर मनीष तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि मनीष तिवारी पिछले डेढ वर्ष से मुझे और मेरी बहन प्रिति मिश्रा पाण्डेय को जान मारने की धमकी दे रहा है। विगत 25/05/23 की शाम 7:15 में पति और बेटा के साथ घूमने जा रही थी, तब आरोपी मेरे पिता के घर घुसने की कोशिश किया। और मेरे साथ छेडछाड करने की कोशिश की। पडोसी और रिस्तेदार की मदद से भागने में सफल रही। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि उक्त आरोपी डग्स का कारोबार करता है और कई बार चाकू लेकर घर के आसपास घुमते हुए देखा गया है उनके पास अवैध हथियार और तलवार भी है। और थाना जाने पर रात आठ बजे मेरे प्रैतिक संपति पर घुसने की कोशिश करते हुए लोहे का रांड से हमला किया। पुलिस पीड़िता के लिखिल शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।





