Search

May 11, 2026 3:36 pm

ग्राम पंचायत विकास योजना अंतर्गत दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण का किया गया आरम्भ

राजकुमार भगत

पाकुड सदर प्रखंड के सभागार में शनिवार को ग्राम पंचायत विकास योजना वित्तिय वर्ष 23-24 अंतर्गत प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी शफीक आलम,उप प्रमुख हैदर अली,डीपीएम ई पंचायत रितेश श्रीवास्तव के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।प्रशिक्षण के प्रारंभ में प्रखंड विकास पदाधिकारी शफीक आलम ने जन योजना अभियान के अंतर्गत सभी योजनाओं को समेकन करने के लिए पंचायतों के सभी प्रतिभागियों को निर्देश दिया।प्रशिक्षक प्रखंड समन्वयक पंचायत राज अभिषेक गौड एवं बीपीएम फैज़ आलम के द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजना के अंर्तगत भीपीआरपी,बाल सभा,महिला सभा एवं केंद्र द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओ को एकीकृत करने के बारे में विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया।मौके पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी ओम प्रकाश सिंह,प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजित टुडू,सहायक अभियंता श्याम दत्त शुक्ला,सभी विभागीय पदाधिकारी,पंचायत सचिव एवं मुखिया इत्यादि उपस्थित थे।

IMG 20230527 WA0017
IMG 20230527 WA0018 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!