Search

September 11, 2026 11:07 pm

महा जनसंपर्क अभियान की तैयारी जोरों पर

राजकुमार भगत

12 13 एवं 15 जून को तीनों विधानसभा क्षेत्र में होगी विशेष बैठक

पाकुड। भाजपा जिला कार्यालय पाकुड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर महाजनसम्पर्क अभियान की तैयारियों को लेकर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात अल्पसंख्यक मोर्चा संथाल परगना प्रभारी रिंकू शेख के उपस्थिति में जिला अध्यक्ष अमृत पांडे के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारिओं का संयुक्त रूप से बैठक अयोजन किया गया।
पाकुड़ जिले के 3 विधानसभा में आगामी 12, 13 एवं 15 जून को विधानसभा स्तरीय सम्मेलन किया जाएगा। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी की सरकार में अल्पसंख्यक समुदाय को सबसे अधिक लाभ मिला है।जिस प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि इत्यादि सभी लाभ जब अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को मिला है तो निश्चित रूप से अब अल्पसंख्यक समुदाय को भी भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देना चाहिए और भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़कर उनको आगे बढ़ाना चाहिए।बैठक में प्रदेश मंत्री भाजपा मिस्त्री, सोरेन,प्रदेश कार्य समिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह, नगर परिषद पाकुड़ की निवर्तमान अध्यक्ष सम्पा साहा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य दानिएल किस्कु,साहेब हंसदा,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुख्तार अंसारी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुबोध मंडल,ओ बी सी मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि जयसवाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष जोगेश टुडू जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, दिलीप सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रसनना मिश्रा , जिला मंत्री जामु मरांडी,पार्वती पासवान, किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति ,मंडल अध्यक्ष, आदि उपस्थित रहे।

IMG 20230528 WA0033 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!