Search

August 6, 2026 8:55 pm

सड़क सुरक्षा नियम तोड़ने वाले 12 भारी वाहनों पर कार्रवाई, ई-चालान काटा

हिरणपुर–पाकुड़– धूलियान मुख्य मार्ग पर टेकरीवाल पेट्रोल पंप के समीप हुई जांच में नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 वाहनों का ऑनलाइन ई-चालान किया गया।
उपायुक्त मेघा भारद्वाज के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी मोहम्मद मोजाहिद अंसारी के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा कर्मियों और मुफस्सिल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गिट्टी, चिप्स, डस्ट समेत निर्माण सामग्री ढोने वाले 15 से 20 भारी वाहनों की जांच की। इस दौरान तिरपाल की व्यवस्था, ओवरलोडिंग, हाई बीम लाइट, प्रेशर हॉर्न, मानक नंबर प्लेट, प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) प्रमाण-पत्र और मोटर वाहन अधिनियम के अन्य प्रावधानों की पड़ताल की गई। जांच में कई वाहन बिना तिरपाल के सामग्री ढोते मिले, जबकि कुछ वाहनों में प्रदूषण और ध्वनि संबंधी नियमों का उल्लंघन पाया गया। सभी दोषी वाहनों के विरुद्ध ऑनलाइन ई-चालान जारी किया गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और जारी ई-चालान का भुगतान निर्धारित अवधि के भीतर करने की हिदायत दी गई। परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से समय-समय पर ई-चालान की स्थिति जांचने की अपील करते हुए कहा कि समय पर भुगतान नहीं होने पर मामले को व्यवहार न्यायालय भेजा जाएगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!