Search

March 16, 2026 12:57 am

अहम बैठक के साथ मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम की हुई शुरुआत

सतनाम सिंह

ज्यादा से ज्यादा की संख्या में मध्यस्थता के माध्यम से विधिक लाभ दिलाना उद्देश्य: सचिव

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री बाल कृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम आज 29 मई से 14 जून मनाने को लेकर सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन में सभी लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता, सभी पीएलवी के साथ एक अहम बैठक की गई। मन का मिलन पखवाड़ा को सफल बनाने को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की गई जिसमें सचिव द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रखंडों के लीगल एड क्लिनिक, फ्रंट ऑफिस, मध्यस्थता केन्द्र समेत पूरे जिला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते हुए परामर्श सेवाएं दृश्य श्रव्य माध्यम से मध्यस्थता,लोक अदालत पर सफल कहानियां, लंबित अथवा मुकदमा पूर्व स्तर के मामलों में आवेदन, सुझाव ये सभी लाभ इस विशेष अभियान के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ द्वारा प्रदान किया जाना है। साथ ही सचिव शिल्पा मुर्मू ने बताया कि इस मन का मिलन पखवाड़ा के तहत् मधस्त की बातें पूर्णतया गोपनीय रहती हैं। मध्यस्थता में भाग लेना पूर्णता आपकी सहमति पर निर्भर है दोनों पक्ष ही विवाद का समाधान ढूंढते हैं इसमें समय धन तथा व्यक्तिगत संबंध की रक्षा होती है। सचिव द्वारा स्लोगन के माध्यम से भी जागरूक करने को कहा गया स्लोगन जैसे मध्यस्ता चुने मुकदमेबाजी नहीं। मध्यस्ता अपनाएं समय धन और संबंध बचाएं, मध्यसता में सुलह दोनों पक्षों की सफलता जैसे कई महत्वपूर्ण कानूनी स्लोगन के माध्यम से जागरूक करने का अपील की। अधिक से अधिक संख्या में लोगो को लाभ दिलाने और कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर आज से कार्यक्रम का शुभारंभ की गई। आज का कार्यक्रम न्याय सदन के डालसा परिसर पाकुड़ से शुभारंभ किया गया जिसमे सचिव द्वारा लोगो को मध्यस्थता के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सभी प्रखंडों में पीएलवी द्वारा मन का मिलन पखवाड़ा के तहत जागरूक किया गया। मौके पर पीएलवी द्वारा डायन प्रथा, बाल विवाह, नालसा के सभी योजना के साथ कानून के बारे में बारी बारी से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पीएलवी कमला राय गांगुली, उत्पल मंडल, चंद्र शेखर घोष, ज्योति कुमारी, मैनुल शेख चन्दन रविदास एजारुल शेख, मो याकुब अली, मोकमाऊल शेख, नीरज कुमार राउत समेत कई ग्रामीण लोग उपस्थित थे।

IMG 20230529 WA0024 1
IMG 20230529 WA0025

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर